बच्चों को सर्दी से बचाने के कुछ आसान तरीके। ज़रुर देखें।

सर्दियों में छोटे बच्चों का ख्याल रखना बहुत मुश्किल होता है । ठंड से बच्चों को बचाना और सुरक्षित रखना काफी मुश्किल काम है ऐसे में कुछ तैयारी छोटे बच्चों की मां की काफी हेल्प कर देती है
ऐसी कई चीजें हैं जो सर्दियों में बच्चों के लिए हमेशा उपलब्ध रहनी चाहिए। यह चीजें एक मां को अपने घर में हमेशा उपलब्ध रखना चाहिए।


वैसे तो यह चीजें जरूरत पड़ने पर याद आ ही जाती हैं इन्हें याद दिलाने या किसी से पूछने की आवश्यकता नहीं पड़ती। फिर भी अगर जरूरत पड़ने पर ये चीजें घर में मिल जाएंगे तो मां और बच्चे के लिए काफी हेल्पफुल रहेगा।
इसमें सबसे महत्वपूर्ण है एक्स्ट्रा जुराब और स्वेटर
सर्दियां आते ही सबसे पहले स्वेटर और जुराब याद आ जाते हैं लेकिन एक ही जोड़ी बच्चों के लिए काफी नहीं होती इनकी एक-एक एक्स्ट्रा तो हमेशा ही होनी चाहिए जुराब की तो दो-तीन हो छोटे बच्चों के लिए तो भी काफी अच्छा रहता है क्योंकि बच्चे दिन भर भीगते और गंदे होते रहते कितनी भी कोशिश कर लो बच्चे कपड़े गीले तो कर ही लेते हैं। और जुराब तो दिनभर गीले हो जाते हैं क्योंकि छोटे बच्चे अंदर सुसु करते हैं तो जुराब गीले हो जाते हैं। उन्हें बार-बार बदलना पड़ता है और सर्दियों में धूप बहुत कम निकलती है इसलिए वापस जल्दी सूखते भी नहीं ऐसे में एक्स्ट्रा जोड़ी होना बहुत जरूरी है तो जरूरत पड़ने से पहले बच्चों के लिए हमेशा स्वेटर और जरा की एक्स्ट्रा जोड़ी घर में रखी साथ में बच्चों की गरम टोपियां भी होनी चाहिए।
जरूरी चीजों में दूसरे नंबर पर आती है दवाइयां और बाम।


सर्दियों से मैं बच्चों को कितना भी ख्याल रखने बचालें शुरुआती सर्दी तो लग ही जाती हैं थोड़ा बहुत जुखाम बच्चों को हो जाता है खास तौर पर जो बच्चे चल फिर लेते हैं उन्हें तो जुखाम हो ही जाता है ऐसे में घर में दवाइयां और बाम उपलब्ध रहना बहुत जरूरी है बुखार और जुखाम की एक-एक दवाई और बच्चों के लिए छाती नाक और हाथ पैरों के तलवों में मालिश करने के लिए बाम का होना जरूरी है बाम कोई भी ले सकते हैं लेकिन बच्चों के लिए वह बाम अच्छी होनी चाहिए इसके लिए डॉक्टरी सलाह करनी चाहिए कोई भी एक पेरासिटामोल दवाई घर में होनी चाहिए।
या फिर जो भी आपका डॉक्टर रिकमेंड करें और दवाई आप घर में रख सकते हैं। दवाई की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है थोड़ा बहुत दिन में जुखाम हो तो पता नहीं चलता है लेकिन रात में बच्चों के नाक बंद हो जाते हैं और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है ऐसे में घर में बाम का होना बहुत जरूरी है बाम लगाने से बच्चों को जल्दी राहत मिलती है और वह अच्छे से सांस लेने लगते हैं।
सर्दियों में बच्चों की सुरक्षा के लिए तीसरी चीजें है जायफल और काली मिर्च
जायफल और काली मिर्च छोटे बच्चों वाले घर में होना बहुत जरूरी है यह चीजें बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी जरूरी है ठंड में काढ़ा बनाने के लिए यह दोनों चीजें बहुत काम आती है
लेकिन बच्चों को रात में सोने से पहले दूध के साथ जायफल देना बहुत अच्छा रहता है इससे एक तो बच्चों को रात में ठंड बहुत कम लगती है शरीर में गर्मी पैदा होती है और अगर शरीर में कफ‌और ठंड जमा हो गई है तो जायफल देने से बच्चों को दस्त लग जाती हैं और बच्चा सर्दी जुकाम से आजाद हो जाता है काली मिर्च काफी गर्म होती है तो इसका काढ़ा बनाकर थोड़ा सा बच्चों को देना चाहिए और अगर बच्चा स्तनपान करता है तो मां को दिन में दो बार काली में जायफल सोंठ डालकर काढ़ा बनाकर पीना चाहिए।


ऐसे बच्चे को भी काफी आराम मिलेगा ब्रेस्टफीडिंग करने वाले बच्चों के लिए यही सबसे अच्छा होता है कि मां भी गर्म चीजें खाए और बच्चे को भी खिलाएं। इसलिए घर में जायफल खासतौर पर होना चाहिए।
शहद और तुलसी के पत्ते
शहद और तुलसी के पत्ते भी घर में हमेशा रखनी चाहिए या सर्दी से बचाने के लिए सबसे अच्छी औषधि हैं शहद दो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको लेना चाहिए और अगर सर्दी जुखाम हो जाए तो तुलसी के पत्ते भी काम आते हैं अगर घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो उसके सूखे हुए पत्तों को स्टोर करके रखें इन पत्तों को पानी में उबालकर छानकर शहद के साथ मिलाकर पीना चाहिए या फिर तुलसी के पत्ते काली मिर्च जायफल के काले में भी डाले जा सकते हैं बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके लिए यह औषधि कारगर है।
मुझे उम्मीद है कि मेरी सलाह आप सबके लिए मददगार साबित होगी।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started