आजकल की लाइफस्टाइल मैं इलेक्ट्रिक चीजों का ज्यादा महत्व बढ़ गया है किसी भी घर में इलेक्ट्रिक चीजें यूज़ ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
Fridge ,mixi ,electronic Chakki, washing machine जैसी मशीनें हर घर में उपलब्ध है ।

इलेक्ट्रिक चीजें यूज़ करने से पहले कुछ बातें हमेशा याद रखें
सबसे पहले कोई भी इलेक्ट्रॉनिक मशीन यूज करते समय चप्पल हमेशा पहन के रखें । क्योंकि आपकी मशीन कितनी भी नई हो या महंगी और सुरक्षित हो चलती तो वह बिजली से ही है तो अपना ख्याल रखें और पैरों में रबर के जूते हमेशा पहन के रखें। खास तौर पर चक्की चलाते समय और मिक्सी चलाते समय तो अवश्य ही पहन के रखें।
फ्रिज के बर्फ निकालते समय और koi bhi electric switch बंद करते समय चप्पल पहनना न भुले।
electronic चक्की का इस्तेमाल करते समय क्या ध्यान रखें।
चक्की का उपयोग करते समय याद रखें की चक्की ऑन करने से पहले उसका नाल (आटे की पिसाई मोटी या पतली करने के लिए इस्तेमाल होने वाला हथा) को ढीला रखें ताकि जब चक्की ऑन हो तो उसके बेल्ट को जोर ना लगे अगर नाल ढीला न हुआ तो बैल्ट टूट जाएगा।
चक्की ऑन करते ही सबसे पहले नाल को टाइट करें और फिर दाने अंदर जाने दे चक्की को इतना टाइट भी ना करें कि उसकी जो अंदर के पत्थर के चक्के हैं वह घिस जाए अगर पत्थर के चक्के घिस गए तो चक्की महीन आटा नहीं निकालेगी।
चक्की को कभी भी खाली ना घूमने दे जैसे ही चक्की में दाने खत्म हो जाए नाल फिर से ढीला करें पूरा आटा बाहर निकलने दे और स्विच ऑफ कर दे।
वाशिंग मशीन इस्तेमाल करते समय खास टिप्स याद रखें।
वाशिंग मशीन पर उसको इस्तेमाल करने के पूरे टेक्स्ट लिखे होते हैं उन टिप्स को फॉलो करके ही मशीन का यूज करें तुम जितना भार मशीन में डालने की इजाजत दी गई है उतने ही कपड़े और पानी मसीन में डालें ।

कपड़े कितने मिनट तक धोने हैं पहले से यह सोच लें और टाइमर को इस तरह ही सेट करें टाइमर के बटन को कभी भी हाथ से बंद ना करें इससे मशीन जल्दी खराब हो जाती है इसलिए टाइमर को अपने आप ही बंद होने दें.।
मिक्सी का उपयोग
मिक्सी का इस्तेमाल करते समय सबसे पहले चप्पल पहन ले।
चाहे आप जूसर का इस्तेमाल कर रहे हो या मिक्सर का या फिर ग्राइंडर का मिक्सी के किसी भी जारको मिक्सी के ऊपर लगाने के बाद उसे हाथ से जोर देकर के रखें हाथ का भार बिल्कुल सेंटर में होना चाहिए थोड़ा भी इधर उधर बाहर होने से जार के नीचे की चाकिया टूट जाएगी और अगर हाथ ऊपर ना रखा तो भी मिक्सी चलते ही जार के हिलने से चाकिया टूट सकती हैं।

जूसर का यूज़ करते समय मिक्सी हमेशा एक नंबर पर ही चलाएं।
मिक्सी का कोई भी जार यूज करने से पहले देख ले की उसकी पत्तियां अच्छे से घूम रही है या नहीं उसके लिए जार के नीचे जो चाकिया लगी होती है उसे हाथ से घूम आए अगर वह आसानी से ना घूम रही हो या जाम हो गई हो तो पहले उसे हाथ से घुमाकर ठीक कर ले उसके बाद ही जार का इस्तेमाल करें।
फ्रिज का रखरखाव
फ्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सबसे पहले याद रखें की फ्रिज का दरवाजा कभी भी ज्यादा देर तक खुला ना रहने दे फ्रिज में से कोई भी चीज लेने या रखने से पहले सब दिमाग में याद कर ले और दरवाजा खोलते ही फटाफट निकाल ले या रख ले ताकि फ्रिज का दरवाजा ज्यादा देर खुला ना रहे फ्रिज का दरवाजा ज्यादा देर खुला रहने से फ्रिज की गैस खत्म हो जाती है और फिर जल्दी खराब हो जाता है।
फ्रीजर में जमी बर्फ को हटाने के लिए कभी भी चाकू छुरी का इस्तेमाल ना करें बर्फ हटाने के लिए फ्रीज में जो सिस्टम है उसी का यूज़ करें फ्रिजर में से कोई भी चीज अगर निकाल रहे हैं या रख रहे हैं तो पैरों में चप्पल पहनना ना भूलें वैसे तो फ्रीज में जल्दी करंट नहीं आता फिर भी अपना ख्याल खुद रखें।
फ्रिज को अंदर से साफ करते समय पहले स्विच बोर्ड से फ्रिज के पिन निकालने फिर साफ कपड़े से फ्रिज को अंदर से क्लीन कर ले फ्रीज में गंदी बुलाए इसके लिए उसके अंदर एक कटोरी में नमक रख सकते हैं।
फ्रिज के अंदर कोई भी चीज हमेशा ढक कर ही रखें।
ऐसी कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर बने स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक यूजर

- सोंठ के लड्डू बनाने कि सबसे आसान recipe.
- इस मकर सक्रांति पर बनाए पारंपरिक तरीके से तिल के लड्डू|
- इलेक्ट्रॉनिक सामान का उपयोग करते समय ध्यान रखें ये बातें। वरना पड़ सकता है भारी।
- The race to colonise Moon could create conflict on Earth, suggests a new research.
- The Object orbiting Earth was not an asteroid; here is what NASA says..
