सोंठ के लड्डू बनाने कि सबसे आसान recipe.


सोंठ के लड्डू बनाने के लिए हमें चाहिए
1/4kg सोंठ
1kg सिंघाड़ा (वैकल्पिक)
1kg गेहूं का आटा
1/4kg बादाम
1/4kg काजू
2.5kg चीनी
2kg घी
1/4kgगोंद
सोंठ को कूटकर पीस लें छान कर रख लें।


सिंघाड़े को कूटकर पीस लें सूखे मेंवो को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
एक कड़ाही में 1 किलो घी गर्म करें , इसमें सिंघाड़े के आटे को डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए भुने, सिंघाड़े को बिल्कुल सुनहरा नहीं करना है उसे थोड़ा-थोड़ा रंग बदलने तक ही भुनना ह।
आटा बराबर पकने के बाद कड़ाही आंच से उतार दे और आटे को किसी बड़े बर्तन में निकाल ले
फिर वही कढ़ाई आंच पर रखें और किलो से थोड़ा कम घी डालकर गर्म करें। गर्म होने के बाद उस में गेहूं का आटा डालें अच्छे से कलछी घुमाते हुए आटे को भुन ले। आटे को सुनहरा होने तक भूनना है । आटा सुनहरा होने के बाद कड़ाही को आंच से उतार लें और इस आटे को सिंघाड़े के आटे के साथ निकाल ले।


गोंद को पीसकर पहले से रख लें और इस गरम-गरम आटे के अंदर डालकर पूरे आटे के साथ मिक्स कर लें फिर पिसी हुई सोंठ को भी इस आटे में मिला ले कुटे हुए काजू बदाम देश के साथ मिक्स करके पूरे मिक्सचर को अच्छी तरह से मिलाएं।
चासनी के लिए सवा किलो पानी कड़ाही में डालें और इसके अंदर पूरी चीनी डाल दे अच्छे से कलछी घुमाते रहे जब तक पूरी चीनी गल नहीं जाती चीनी गल जाने के बाद उसके अंदर थोड़ा सा दूध डालें उससे चीनी से निकला हुआ गंदगी या कचरा चासनी के ऊपर आ जाएगा उससे किसी छलनी की मदद से निकाल लें फिर थोड़ा सा बचा हुआ घी चासनी के अंदर डाल दे इससे चासनी बहुत अच्छी बनती है और लड्डू बनने के बाद वह बहुत ज्यादा सख्त नहीं होते।
चासनी में उबाल के साथ जब सफेद झाग आने लगे तो चम्मच की मदद से चासनी बनी है कि नहीं यह देखें एक तार की चाशनी बनानी है उसके लिए चम्मच से चासनी को ऊपर लेकर वापस कड़ाही में धीरे-धीरे गीराए और अंत में जो थोड़ी सी चासनी बचेगी उसको गिरते हुए ध्यान से देखें कि एकदम सीधी और लंबी तार बन रही है कि नहीं ऐसे अगर नहीं समझ आ रहा है तो उंगली और अंगूठे के बीच चासनी की एक बूंद को लेकर देखें अंगुली और अंगूठे के बीच में तार बन रहा है तो चासनी को आंच से नीचे उतारे और उसको थोड़ा ठंडा होने दें फिर उसके अंदर पूरे आटे मिक्स किए हुए हैं वह डाल दें अच्छी तरह से चासनी में आटे को मिलाएं और जब थोड़ा गाढ़ा होने लगे या लड्डू बनाने लायक हो जाए दो से फटाफट लड्डू बनालो।

हाथ ना जले इसके लिए हाथों में पॉलिथीन पहन ले या कोई और कवर और फिर अगर आप लड्डू ना बनाना चाहे तो कोई बड़ी थालियां ले ले और उन्हें घी से चुपड़ दे उसके अंदर यह मसाला फैलाए अच्छे से पटक के बराबर बराबर फैलाएं जब थोड़ा सा जमने लगे चाकू से काट कर देखें की अगर वह मसाला वापस नहीं चिपक रहा है और जहां से काटा गया है वहां कटा ही रह गया तो उन्हें मिठाई की चक्कियो की तरह काट दे एक-दो घंटे बाद जब पूरी तरह से जल जाए तो चकिया निकाल ले इन सर्दियों में यह लड्डू महिलाओं और बूढ़ों के लिए बहुत अच्छे है।
यह लड्डू उन महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है जिन्होंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को सोंठ के लड्डू जरूर खाने चाहिए।
आपको यह रेसिपी कैसी लगी कमेंट करें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started