इस मकर सक्रांति पर बनाए पारंपरिक तरीके से तिल के लड्डू|


तिल के लड्डू बनाने के लिए हमें चाहिए 1 किलो तिल धो कर सुखा दे
और सूखने के बाद उन्हें एक कड़ाही में भुन ले।
तिल को अच्छे से चटकने दें,फिर
तिल को चबाकर देखें अगर आसानी से चबाए जा रहे हैं।
चबाने में एकदम नरम हो उसमें नमी बिल्कुल ना हो
बिलकुल popcorn जैसा।


फिर कड़ाही से तिल निकाल लें।
और कड़ाही को फिर आंच के ऊपर रखकर उसमें 200 ग्राम पानी डालें
और लगभग 400 ग्राम गुड़ डाल दे।
और अच्छे से पका कर चासनी बनाएं
चासनी बनी है कि नहीं जानने के लिए चासनी को एक चम्मच में लेकर अच्छे से चासनी को नीचे गिराए और उससे अच्छी तरह से देखते रहे चम्मच एकदम खाली होने के बाद अंत में जो थोड़ी सी चासनी बचती है
वह चासनी गिरते समय बिल्कुल एक छोटे बर्फ के टुकड़े की तरह चमक से एक साथ नीचे गिरेगी तब तब चासनी बिल्कुल तैयार होगी और फिर कड़ाही आज से नीचे रख दे थोड़ा सा ठंडा होने के बाद तिल चासनी के अंदर डाल दे और अच्छी तरह से मिला दे चासनी और तिल बिल्कुल अच्छे तरीके से मिक्स कर दे।


इस मिक्सचर को ठंडा होने दें क्योंकि गर्म तिल एक साथ बंधते नहीं है तो उसके लड्डू नहीं बना सकते तिल और चासनी बिल्कुल ठंडी होने के बाद ही लड्डू बनते हैं ।
तो अचानक लड्डू ना बनने के कारण चिंतित होने की जरूरत नहीं है तिल गर्म होता है तो तेल छोड़ता है। जिसके कारण लड्डू नहीं बन पाते ठंडा होने के बाद उससे लड्डू बनाना आसान होता है।
तिल के लड्डू बांधते समय अगर तिल हाथों पर चिपक रहे हैं तो हाथों पर पानी लगाएं।तेल या घी न लगाए।


स्पेशल सलाह.. अगर गुडः कि जगह शक्कर की चासनी बनाना चाहते हैं तो
आधा गुडः और आधी शक्कर डाले अकेली शक्कर से तिल के लड्डू बनते नहीं, क्योंकि मैने पहले ही बताया गर्म तिल के लड्डू बनते नहीं
बनते ही सूख जाती हैं।
अगर पहली बार शक्कर से तिल के लड्डू बना रहे हैं तो आधा गुडः जरूर डाले।
अगर मीठा कम खाते हैं तो 300 से ढाई सौ ग्राम तक डाल सकते हैं उससे कम डाला तो लड्डू एकदम ठीक के हो जाएंगे।
सर्दियों में जो आमतौर पर जो लड्डू बनाए जाते है।
जैसे सोंठ के लड्डू हल्दी के लड्डू मेथी के लड्डू गोंद के लड्डू आदि इन सब की रेसिपी लगातार में एक सीरीज में अपलोड करने वाली हूं तो सारी रेसिपीज जानने के लिए फैमिली गुरु को फॉलो करें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started