छोटे बच्चों को खिलाना पिलाना सबसे मुश्किल काम होता है वैसे बच्चे हर चीज खाते भी नहीं। और अगर कुछ चीजें खाते भी हैं तो हमेशा एक ही चीज नहीं खाते।

बच्चों को खिलाने के लिए हमेशा कुछ नया बनाना पड़ता है और बनाना भी चाहिए इससे बच्चों का खाने में इंटरेस्ट बना रहता है लेकिन सर्दी के मौसम में बच्चों को हर चीज नहीं खिलाई जा सकती ठंड का मौसम है तो खाने पीने का ख्याल रखना पड़ता है इसलिए आज मैं आपके साथ बच्चों की सेहत और स्वाद दोनों का ध्यान रखते हुए दो रेसिपी शेयर कर रही हूं जो बच्चों की सेहत के लिए बहुत अच्छी और स्वाद में सबसे बेस्ट है।
बच्चों को खाने में मीठा बहुत पसंद होता है और अगर इन सर्दी में गरमा गरम शुद्ध सात्विक हलवा खिलाया जाए तो बच्चों को डेफिनेटली पसंद आएगा
वैसे तो हलवे कई प्रकार के बनते हैं और जिन बच्चों के मुंह में दांत भी नहीं होते वह भी बड़ी आसानी से खा लेते है।
पहले हम स्पेशल हलवे का आटा तैयार करेंगे
इस हलवे के लिए हमें चाहिए
आधा किलो गेहूं
आधा किलो चावल
आधा किलो सूजी
आधा किलो काजू और बादाम

इन सभी सामग्रियों को अलग-अलग भुन लें, चावल गेहूं और सूजी को हल्का भूरा होने तक भून लें और काजू बदाम को भी थोड़ा सा रोस्ट कर लें अब इन सब को पीस लेंगे। चावल गेहूं और सूजी के आटे को छान ले , और काजू बदाम पीसकर साथ में मिला ले अब इस आटे को स्टार करके रख ले।
आटे का हलवा बनाने का तरीका
कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें आटा डालें आटा उतना ही डालें जितना हलवा आपका बच्चा खाता हो थोड़ा गर्म पानी पास में रखें आटा गुलाबी होने तक भून लें और उसके बाद गर्म पानी उसके अंदर डाल दें। आटा जब पानी को पूरी तरह से सोख लें तो उसके अंदर चीनी डालें चीनी पकने के बाद आंच बंद कर ले । और यह गरमा गरम हलवा बच्चे को खिला दे बहुत ही ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट हलवा बनता है हलवे में पानी की जगह गर्म दूध भी डाला जा सकता है।

बच्चों को हमेशा मीठा खिलाना ठीक नहीं होता इसलिए खाने में कभी-कभी कुछ नमकीन चटपटा देना भी आवश्यक है बच्चे ज्यादा मिर्ची खाते नहीं और सर्दियों के मौसम में कुछ गरमा-गरम कम तेल वाला खिलाने को मिल जाए तो मां और बच्चों दोनों के लिए आसानी रहती है
आज हम बनाना सीखेंगे बिल्कुल कम तेल और कम मिर्ची वाली एक रेसिपी
मूंग दाल का घारड़ा
इसके लिए हमें चाहिए
एक बड़ा चम्मच मूंग दाल का आटा
चुटकी भर इनो
थोड़ी अदरक और काली मिर्च
थोड़ी सी अजवाइन
चुटकी भर लाल मिर्च स्वाद अनुसार नमक

मूंग दाल के आटे में अदरक और काली मिर्च टूट कर डाल दें
लाल मिर्च पाउडर नमक और अजवाइन डाल दे पानी डालते हुए इसका घोल बनाएं घोल इतना गीला होना चाहिए चम्मच से तवे पर आसानी से फैलाया जा सके अब इस घोल थोड़ा सा इनो मिलाएं गैस पर नॉन स्टिक तवा रखें और तवे पर थोड़ा सा तेल लगाएं और तवा गरम होने के बाद उस पर आटे का घोल चम्मच की सहायता से फैलाएं एक तरफ से पकने पर घारड़े को पलट दे थोड़ा सा तेल चम्मच की सहायता से उसके ऊपर चुपड़ दें।
दोनों और से हल्का लाल होने तक पका लें
और पकने के बाद गरमा गरम परोस दें.

सर्दियों में अदरक और काली मिर्च बच्चों को गर्मी प्रदान करते हैं अगर यह रेसिपी करेंगे बनाना चाहे तो काली मिर्च अदरक को अवॉइड करें।
इसमें लहसुन भी डाला जा सकता है। अगर पूरे परिवार के लिए बना रही हैं तो इसमें और भी मसाले ऐड किए जा सकते हैं । जैसे हरी मिर्च प्याज वगैरह…
