
शादियां का सीजन शुरू हो चुका हे कुछ शादियां हो चुकी है ।
और कुछ अब होने वाली है ऐसे में कुछ नहीं दुल्हनों के मन में यह सवाल आता ही होगा की ससुराल में क्या होगा लोग उनके साथ कैसे डील करेंगे और सबसे इंपॉर्टेंट कि वह खुद सबके साथ कैसे व्यवहार करें कि सब लोग उनकी तारीफ करें और वह सबके साथ अच्छे से रह पाए वैसे तो किसी के साथ घूमने मिलने के लिए एक दूसरे का मन हो ना जरुरी लेकिन ससुराल में कुछ बातों का ध्यान रखकर आप या नई दुल्हन अपने आप को जिम्मेदार साबित कर सकती हैं

सुबह जल्दी उठे।
ससुराल जाने के बाद सुबह जल्दी उठे यह बहुत जरूरी है मैं अपना अनुभव बता सकती हूं क्योंकि मैं ससुराल में जल्दी नहीं उठ पाई थी जिसके कारण मुझे काफी समस्याएं उठानी पड़ी क्योंकि शादी में बहुत मेहमान खासतौर पर औरते आई हुई होती है तो आप नई गोशीप का कारण भी बन जाते हो इसलिए शादी के बाद ससुराल में हमेशा जल्दी ही उठें यह बहुत जरूरी है।

जैसा कहा जाए वैसा करे
शादी के बाद ससुराल में कुछ रिवाज निभाए जाते हैं जो हर जगह अलग-अलग होते हैं लेकिन रिवाज हर जगह निभाए जाते हैं लेकिन हर जगह कुछ अंतर अवश्य होता हैं इसलिए आपको जो पहले पता ही उसने से आप कुछ ना करें जो आपको उस समय कहां जा रहा है जो करने के लिए जिस तरह से करनी के लिए उसी तरह से करते जाएं क्योंकि यह सही और गलत साबित करने का समय नहीं हैं जैसा जहां का रिवाज वैसा ही होने दो।
जिसमें बेस्ट है वही करें
ससुराल में बहुत सारी रश्मे कराई जाती है
जैसे कही कही दुल्हन को गाने या नाचने के लिए भी कहा जाता है वहां पर आप सीधा ना न कहें और अगर आपको आता तो वही गाना गाए या डांस करें जो आपने पहले कई बार किया है और जिसका आपको अनुभव हो कुछ नया यहां पर ट्राई ना करें
यही बात खाना बनाते वक्त भी याद रखें जो भी आपको आपको बहुत ही अच्छा बनाना आता है वही बनाएं
वैसे तो ससुराल में पहली रसोई बनाते वक्त क्या बनाना है यह घर की बड़े बता ही देते है तो वही बनाना पड़ता है लेकिन अगर आपको खुद से कुछ बनाना ही तो जो आपको सबसे अच्छा बनाना आता है वही बनाकर खिलाएं नई रसोई में कुछ नया बनाने का आईडिया छोड़ दे यह आपको भारी पड़ सकता है नया बनाने के लिए अभी बहुत वक्त है।
कपड़ो और बालों का खास ध्यान रखें
किसी भी औरत की काम में कितनी सफाई ही यह बात उसके पहने हुए कपड़े और बाल बता सकते हैं अगर आपके कपड़े आपने सलीके से नहीं पहनी है तो और अगर आपकी बाल बिखरी हुई है तो आपकी पर्सनालिटी पर गलत प्रभाव पड़ा लोग कहेंगे कि अपना भी खयाल नहीं रख सकती किसी और का क्या रखेगी

किसी भी काम की परफेक्शन पर ध्यान ना दे काम पूरा करने पर ध्यान दे
ससुराल में नया घर नए लोग और नया वातावरण एकदम किसी को सूट नहीं होता और ऊपर से घर की पूरी जिम्मेदारी नई दुल्हन को दे दी जाती है ऐसे में काम पूरा करना और अच्छे से पूरा करना मुश्किल होता है सबसे पहले यह याद रखें की कोई भी काम को परफेक्ट करनी की कोशिश न करें काम को पूरा करने पर ध्यान दें आपका समय और एनर्जी दोनों बच जाएंगे
इन रुल्स का ध्यान रखें तो ससुराल में अपनी जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभाई जा सकती है
- सोंठ के लड्डू बनाने कि सबसे आसान recipe.
- इस मकर सक्रांति पर बनाए पारंपरिक तरीके से तिल के लड्डू|
- इलेक्ट्रॉनिक सामान का उपयोग करते समय ध्यान रखें ये बातें। वरना पड़ सकता है भारी।
- The race to colonise Moon could create conflict on Earth, suggests a new research.
- The Object orbiting Earth was not an asteroid; here is what NASA says..
